सीकर-जिला कांग्रेस आईटी सेल सयोजक गोविन्द पटेल ने प्रेस नोट जारी कर मुख्यमंत्री वसुंधरा राज्य के जनसंवाद के कार्यक्रम को एक पॉलिटिकल स्टंट बताया है। पिछले 4 दिन से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सीकर जिले के दौरे पर है और लोगो से मुलाकात कर चुनावी वर्ष में जनता के बीच रहने का दिखावा कर वोट बटोरने की राजनीति कर रही है। पटेल के अनुसार सरकार को हार नजर आ रही है इसलिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर सत्ता में आने का प्रयास कर रही हैं। भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे  पर जनता को  झूठे वायदों में बहलाने का आरोप लगाया। पटेल के अनुसार जनता भ्रम मे नहीं आने वाली है, पिछले 4 साल से जनता बुरी तरह से बेहाल है पर सरकार ने जनता की सुध तक नही ली अब जब चुनाव सर पे है और मुख्यमंत्री को हार नजर आ रही है तो मुख्यमंत्री जनसंवाद कर रही है पटेल ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार ने जनता को सिवाय गुमराह करने के 4 साल में कुछ नही किया जब भी किसानों ने युवाओं ने बेरोजगारों ने अपने अधिकारों की आवाज उठाई तो सरकार ने आवाज सुनने की बजाय अत्याचार कर दबा दिया 
मुख्यमंत्री ने खुद ने बेरोजगार युवाओं को लफंगा कहा अब किस अधिकार से वो जनता से संवाद कर रही है पर प्रदेश की जनता ने पूरा मानस बना लिया है अबकी बार जनता भाजपा वोट न कर अपने अधिकारो के हनन का बदला लेगी मुख्यमंत्री को चुनाव आते ही जनता की याद आ गई और जब आम जन को मुख्यमंत्री की जरूरत थी तब मुख्यमंत्री आराम फरमा रही थी पटेल ने जनसवांद को पॉलिटिकल स्टंट बताया है


Post a Comment

और नया पुराने