ऐजेंसी, जापान, कोबे: यहां जल विभाग में काम करने वाले एक कर्मचारी ने तय समय से महज 3 मिनट पहले अपनी सीट छोड़ दी तो विभाग के सभी बॉस ने टीवी पर लाइव आकर जनता के सामने झुककर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी के ऐसा करने से 3 मिनट बर्बाद हो गए, जिससे देश को नुकसान हुआ। 

उन्होंने बताया कि कर्मचारी पर पिछले 7 महीनों से नजर रखी जा रही थी। उसे इन 7 महीनों में 26 बार तय समय से पहले अपनी सीट छोड़ने का दोषी पाया गया। विभाग ने उसे कड़ी चेतावनी दी है और दोबारा ऐसा न करने को कहा है। साथ ही उस कर्मचारी की एक दिन की आधी सैलरी भी विभाग द्वारा जुर्माने के तौर पर काट ली गई है। 

दरअसल जापान के वर्क कल्चर के मुताबिक, वहां के सरकारी कर्मचारियों का हर सेकेंड बहुत कीमती होता है। अगर वह समय से पहले काम छोड़ता है तो माना जाता है कि उससे देश का नुकसान होता है। ऐसी स्थिति में जुर्माने के तौर पर कर्मचारी की या तो सैलरी काट ली जाती है या कभी-कभार तो उसे सस्पेंड भी कर दिया जाता है। 

इसी साल फरवरी में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें एक कर्मचारी वर्क ऑवर के दौरान अपनी डेस्क से उठकर लंच करने चला गया था। समय से पहले अपनी डेस्क छोड़ने के लिए उसे एक महीने तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि इसके पीछे कर्मचारी के पिछले 6 महीने में करीब 55 घंटे अनुपस्थित रहने का दोषी पाया गया था। 



Post a Comment

और नया पुराने