सीकर।  महरिया परिवार शेखावाटी के उन परिवारों की सूची में ख़ास महत्व रखता है जिसके सदस्यों ने क्षेत्र को आगे ले जाने में काफ़ी योगदान दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया की माता जी के अंतिम संस्कार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी, पूर्व मंत्री महादेव सिंह खंडेला, राजेंद्र पारीक, परसराम मोरदिया, लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, सीकर सभापति, पूर्व मंत्री अश्क अली टाक, भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, सीकर मीडिया सेल के गोविंद पटेल सहित हजारो लोगों ने भाग लिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया की माता श्रीमती शांति देवी महरिया का कल देहांत हो गया था वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीकर से जयपुर ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार धार्मिक रीति रिवाज से उनके पैतृक गांव कुदन में किया गया।  श्रीमती महरिया अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। उनके सपुत्र नंदकिशोर महरिया वर्तमान में फतेहपुर के विधायक हैं तो वहीं सुभाष महरिया पूर्व में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। आगे के सभी धार्मिक कार्यक्रम उनके पैतृक गांव में ही किए जाएंगे।












Post a Comment

और नया पुराने